नामांकन प्रकिया

नामांकन प्रकिया

गुलमोहर इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट कला/ विज्ञान/ वाणिज्य में निम्नलिखित शर्तों पर प्रवेश दिया जाता है :
01. प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र-छात्रा एं विवरणिका सहित आवेदन प्रपत्र ₹200 नगद जमा कर महाविद्यालय कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं | डाक द्वारा आवेदन पत्र ₹300 बैंक ड्राफ्ट या बैंकर चेक के साथ 10+2 का स्वपता लिखित लिफाफा प्रधानाचार्य, गुलमोहर इंटर कॉलेज को प्रेषित कर सकते हैं |
02. आवेदन पत्र साफ-साफ अक्षरों में भरेंत था निर्दिष्ट स्थान पर स्थानीय एवं स्थाई पता सही एवं स्पष्ट लिखें. आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित पर पत्र संलग्न करें:-
A. पूर्व के अंकपत्र की छायाप्रति
B. विद्यालय परित्याग प्रमाण-पत्र की मूलप्रति
C पूर्व संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा निर्गत चरित्र प्रमाण - पत्र की मूलप्रति
D. अनुसूचितजाति, जनजाति तथा पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं के लिए जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र की छायाप्रति।.
E पिछड़ी जाति अनुसूचित 1 एवं अनुसूचित 2 के लिए जाति एवं आय प्रमाण पत्र की छायाप्रति
03 पूर्ण रूप से भरे गए आवेदन पत्र अंतिम तिथि से पूर्व कार्यालय में आवश्यक रूप से जमा करें।
04 झारखंड अधिविध परिषद द्वारा निर्धारित नियमों एवं योग्यता के आधार पर ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी
05 प्रवेश के संबंध में प्रधानाचार्य का निर्णय अंतिम होगा देते हुए किसी भी स्पष्टीकरण के लिए बाध्य नहीं होंगे
06 नामांकन के समये
A मूल विद्यालय परित्यागपत्र
B अन्य बोर्ड से उत्तीर्ण छात्र अव्रजन (Migration Certificate) मूल प्रमाण पत्र जमा करें