गुलमोहर इंटर कॉलेज

सन 2004 में कुछ खास लोगों ने साथ मिलकर एक संस्थान बनाने पर विचार किया। इसे पूरा करने के लिए गुलमोहर सोसायटी बनाएगी,
जिसका मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित है:

1. स्कूल, कॉलेज, तकनीकी एवं प्रबंधन महाविद्यालय एवं अन्य तकनीकी एवं सामान्य शिक्षा से जुड़े सभी तरह के संस्थाओं को स्थापित करना ।
2. शिक्षा के विकास के लिए नई तकनीकी का उपयोग करने पर बल देना ।
3. शिक्षा के विस्तार के लिए कदम उठाना और उसे जन-जन तक पहुंचाना।
4. शिक्षा संस्कृति व कल्याण के कार्य को एक मंच से क्रियान्वित करना।

गुलमोहर इंटर कॉलेज की स्थापना सन 2005 में की गई। संस्थान शहर के अलावा आस-पास के जिलों, ग्रामीण छात्र-छात्राओं के लिए उत्तम शिक्षा प्रदान कर रहा है। अपनी छोटी सी अवधी में हीं संस्थान ने एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है।

गुलमोहर इंटर कॉलेज के अलावा संस्थाने अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए अनेक संस्थानों की स्थापना की है जिसमें
1. गुलमोहर पब्लिक स्कूल,हजारीबाग
2. गुलमोहर कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज हजारीबाग
3. एoआइoपीoएस हजारीबाग
4. AISECT STUDY CENTRE

संबद्धता
1. नेशनल ओपन स्कूल, मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार से संबद्ध
2. झारखंड अधिविध परिषद, रांची
3. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल
4. पंजाब तकनिकी विश्वविद्यालय, जालंधर
5. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नईदिल्ली
6. डॉo सीo वीo रमन विश्वविद्यालय, बिलासपुर