सचिव

गुलमोहर संस्था की स्थापना सन 2004 में समाज में शिक्षा की जरूरत को पूरा करने के लिए किया गया।सभी वर्गों को ध्यान में रखकर गुलमोहर इंटर कॉलेज , गुलमोहर पब्लिक स्कूल, AISECT - इग्नू अध्ययन केंद्र एवं आईoपीoएसo की स्थापना की गई। हम लोगों का प्रयास रहा है की हमारे संस्थान में ज्यादा से ज्यादा सुविधाओं को पहुंचाया जाए ताकि, झारखंड की आम जनता को पहुंचाया जा सके। हम बच्चों को अनेक सामाजिक कार्य में भागीदारी बनाते हैं जिससे वे अपने जीवन के प्रारंभ से ही समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझ सके एवं उसके उत्थान में योगदान दे सकें। हम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत छात्र-छात्राएं अनेकों आयोजन जैसे वाद-विवाद, नृत्य-संगीत, नृत्य- नाटक, खेल-कूद एवं अनेक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सफलता हासिल करते हैं।हम सभी इसके प्रेरणा श्रोत बनते हैं हमेशा आगे की ओर अग्रसर हैं।

जिंदगी की अगली उड़ान अभी बाकी है
जिंदगी की सही इंतहान अभी बाकी है।
अभी तो नापी है मुट्ठीभर जमीन आपने,
अभी तो सारा आसमान बाकी है ||


सचिव गुलमोहर हजारीबाग
संजय कुमार